दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 18 सितंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई कर रही है। ईडी की छह सदस्यीय टीम ने हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश दी है। टीम सुधाकर रावटे से पूछताछ के साथ कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है।
ईडी की चार सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुंच गई। मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में रेड जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे ED की 4 सदस्यों की टीम सुधाकर राव के घर पहुंची है। ED की टीम दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े कागजों की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद घोटाले में और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
दरअसल, इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस घोटाले में मुख्य आरोपी रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और रायपुर के होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर ही ED ने भिलाई में छापेमारी की है।

