श्री अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का आयोजन…. गुजराती समाज एवं गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी में 175 लोगों ने किया रक्तदान

श्री अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का आयोजन…. गुजराती समाज एवं गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी में 175 लोगों ने किया रक्तदान

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 18 सितंबर। पूरे देश भर में 17 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन श्री अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा किया गया । जिसमें इसी कड़ी में बिलासपुर में दो स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुवा ।

उक्त रक्तदान शिविर श्री तेरापंथ जैन समाज बिलासपुर, गुजराती समाज बिलासपुर, गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर एवं संयोजक भारतीय जैन संघठना बिलासपुर के साथ मिलकर 175 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर कोनी स्थित गुरु घसीदास विश्वविद्यालय में 105 एवं टिकरापारा गुजराती समाज के प्रांगण में 70 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजराती समाज के अध्यक्ष भगवान दास सुतारिया, पार्षद दिनेश देवांगन रहे। रक्तदान देने वालों में बड़ी संख्या में पहेली बार रक्त देने वाले रहे।

मेगा रक्तदान को चंद्रप्रकाश बोथरा, सुरेंद्र मालू, केतन सुतारिया, बेकूल पटेल, अमरेश जैन, संजय पटेल, हरीश जेठवा, गोपाल वेलाणी, मनीष शाह, रितेश तेजाणी, सुनीता जैन, हिमांशु नाथवानी, प्रवीण कोचर, विनोद लुनिया, मनोज धारीवाल, अभिनव डाकलिया, कुणाल ठक्कर, मित्तल ठक्कर, शीतल राठौड़, विकास भानुसाली, सुमीत उपाध्याय, राजू तेजाणी, हेमा बेन तेजाणी, पूनम बेन तेजाणी, भारती तेजाणी सहित गुजराती समाज एवं सकल जैन समाज के सदस्यो ने अहम भूमिका निभाई ।

“मेगा रक्तदान शिविर” के संचालन में….
“रक्तदान शिविर” सेवा देने वालो में सकल जैन समाज के सदस्यगण जो गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी में पराग जैन, श्रीमती अनीता जैन, सुनील कुमार जैन, महावीर जैन, श्रीमती नेहा जैन, भावना जैन, अंशुल जैन, श्रीमती संगीता बरड़िया, श्रीमती ललिका मालू, श्रीमती भावना बोथरा रहेंगी ।

गुजराती समाज टिकरापारा में राजू भाई तेजाणी, श्रीमती हेमा तेजाणी, पूनम तेजाणी, विनोद लूनिया, मनीष शाह, भावेश गाॅधी, अमित बोथरा, श्रीमती कुसुम लुनिया, श्रीमती कमला दुग्गड़ रहेंगी।

जीजीवी में 105 यूनिट..

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में दिनांक 17 सितम्बर 2025 को “रक्त संबंध संस्कार योजना” के अंतर्गत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ संगठन एवं मेरा युवा भारत, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सहयोग भारतीय जैन संघठना एवं बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर का रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो डॉ आलोक कुमार चक्रवाल एवम कुलसचिव प्रो अभय एस रंदिव के आशीर्वाद एवम प्रो अमित कुमार सक्सेना और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अखिल भारतीय तेरापंथ के पदाधिकारियो, डॉ. दिनेश चंद्र यादव उपनिदेशक मेरा युवा भारत बिलासपुर एव विश्व विद्यालय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय संवेदनाएँ तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल मिलाकर लगभग 105 यूनिट रक्तदान किया।

प्रत्येक रक्तदाता का स्वागत और सम्मान आयोजकों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। ऐसे शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों को नई आशा प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं में समाज सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विश्वविद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को प्रेरणादायी बताया। अंत में, आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Chhattisgarh