ब्यावर में साढ़े तीन माह से लापता नाबालिग बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर विराट धरना एवं ज्ञापन, 20 सितंबर को ब्यावर बंद की घोषणा

ब्यावर में साढ़े तीन माह से लापता नाबालिग बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर विराट धरना एवं ज्ञापन, 20 सितंबर को ब्यावर बंद की घोषणा


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़), 18सितंबर
(प्रकाश जैन)

गत साढ़े तीन माह से लापता हुई ब्यावर की नाबालिग बेटी की बरामदगी को लेकर आज सकल जैन समाज सहित सर्व समाज ने एकजुट होकर विशाल धरना-प्रदर्शन एकता सर्कल के समीप भेरूजी खेजड़ा के बाहर किया। जिसमे भारी तादाद में लोगों ने हिस्सा लेकर जिला प्रशासन को जमकर कोसा।

जिला प्रशासन की लगातार नाकामी से आक्रोशित नागरिकों ने कड़े शब्दों में विरोध दर्ज करवाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ब्यावर की बेटी को सुरक्षित बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए व्यापक किया जाएगा।

महावीर बाजार में उमड़ा जनसैलाब

गुरुवार सवेरे 09 बजे से 12 बजे तक लगातार 03 घंटे तक भारी संख्या में लोगों का जन सैलाब उमड़ा।भैरुजी खेजड़ा के पास महावीर बाजार परिसर में आयोजित विशाल धरने का भव्य आगाज नवकार महामंत्र की सामूहिक स्वर लहरियों से हुआ।

समूचा क्षेत्र नवकार महामंत्र के उद्घोषों से गूंज उठा पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में आमजन, विभिन्न सामाजिक संगठन एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। वातावरण “सर्व समाज की यही पुकार, इंसाफ दो इंसाफ दो” जैसे नारों से गुंजायमान हो गया।

इन वक्ताओं ने किया संबोधित
कार्यक्रम का संचालन संघर्ष समिति संयोजक रिखबचंद खटोड़ ,सुशील मेहता एवं महावीर बाफणा ने सयुक्त रूप से किया।
धरना स्थल पर अपने विचार रखने वाले प्रमुख वक्ताओं में— रिखबचंद खटोड़, अनिल डोसी, शिखर लाटा, उषा लोहिया, प्रभुदयाल व्यास, महावीर बाफणा, इन्द्र सिंह बागावास, वीना नाहर, माणक चंद बोहरा, गजराज आचार्य, विजेन्द्र प्रजापत जौली, रेणु गर्ग, आशीषपाल पदावत, पारस पंच, संजय नाहर, कैलाश गहलोत, रेखा पाटोदिया, राधावल्लभ माहेश्वरी, दिनेश शर्मा, अजमल काठात, कमलेश बंट, नितेश गोयल, रमेश बंसल, दिलीप नाहटा, हरगुन लालवाणी, अजय शर्मा, अशोक पाडलेचा, नरेश कन्नोजिया आदि शामिल रहे।


सभी वक्ताओं ने एक स्वर में प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

सर्व समाज ने दिया व्यापक समर्थन
धरना को विप्र सेना, प्रजापति समाज, अग्रवाल समाज, सभी जैन सोशल ग्रुप्स, महावीर इंटरनेशनल रॉयल, आम आदमी पार्टी, ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), विश्व हिन्दू परिषद (VHP) समेत अनेक सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों का प्रबल समर्थन दिया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुटता दर्शाते हुए प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की।

ब्यावर बंद को लेकर जैन समाज की हुई विशेष बैठक जवाहर भवन में..
समाचार लिखने तक जनभावना को देखते हुए शहरव्यापी ब्यावर बंद को सफल बनाने के लिए शाम को जवाहर भवन में जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आहत की।गयी जिसमें ब्यावर बंद एवम आगे की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श जारी था।

कलेक्टर कार्यालय पहुंची विशाल रैली,लोगों का फूटा गुस्सा
धरना समाप्त होने के बाद हजारों की संख्या में नागरिक “इंसाफ दो,
इंसाफ दो” आवाज दो हम एक है के नारों के साथ रैली के रूप में पांच बत्ती, फतेपुरिया चौपड़, अजमेरी गेट, सुभाष सर्कल, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। पूरे रेली मार्ग में कारवां जुड़ता गया। महिला शक्ति एवम युवा शक्ति के गगन चुंभी गूंजते नारे प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रतीक बने।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद कलेक्टर केआने तक नारेबाजी जारी रही।

माहौल जोरदार गर्माता गया। गरमाते माहौल को देखते हुए व आमजन के भारी विरोध के चलते कलेक्टर कमलराम मीणा को अपने कक्ष से बाहर आना ही पड़ा। पूरा जिलाधीश परिसर में भारी पुलिस मय अधिकारियो के साथ तैनात था।


सयोजक रिखबचंद खटोड़ ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया व सर्व समाज के साथ कलेक्टर मीणा को सौंपा।
धरना स्थल से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक का यह विशाल प्रदर्शन नगर के इतिहास में प्रशासनिक उदासीनता के विरुद्ध जनजागरण का महत्वपूर्ण मिसाल बना।
पूरे कार्यक्रम में ब्यावर शहर की विभिन्न गणमान्य नागरिक, विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्य के साथ बहुल संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।

Chhattisgarh