राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 19 सितंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के राजनांदगांव आगमन पर कांग्रेसजनों ने गौरव स्थल पहुंचकर शहीदों की मूर्तियों व प्रतीकात्मक मशाल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी को माल्यार्पण कर नमन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एस. ए. संपत कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
आयोजन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई व नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने की। कार्यक्रम में विधायक बालोद संगीता सिन्हा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, पीसीसी संयुक्त महामंत्री पदम कोठारी, सचिव मेहुल मारु, पार्षद सतीश मसीह, मुकेश साहू, संगीता साहू, रीना पटेल, संजय रिजवानी, ख़ैरुन्निशा सहित बड़ी संख्या में जनमानस की उपस्थिति रही।

