राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 19 सितंबर। राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम के गठन हेतु दिनांक 21 सितंबर, रविवार को दिग्विजय स्टेडियम में चयन प्रक्रिया (ट्रायल) आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी।
इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 सितंबर 2007 या उससे पहले हुआ हो तथा जिनका ऑनलाइन पंजीयन पूर्ण हो चुका है। जिन खिलाड़ियों का पंजीयन शेष है, वे सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तथा शाम 04 से 05 बजे के बीच आवश्यक दस्तावेजों सहित स्टेडियम पहुँचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं
पिछले 5 वर्षों की अंकसूची,
जन्म प्रमाण पत्र,
आधार कार्ड (मूल प्रति),
पासपोर्ट साइज फोटो,
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए सघन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में प्रदर्शन के आधार पर जिले की अंडर-19 टीम गठित की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतरजिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेगी।
चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को सफेद क्रिकेट ड्रेस एवं स्वयं की क्रिकेट किट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अधूरे दस्तावेज़ प्रस्तुत करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया द्वारा प्रदान की गई।

