जिला श्रम विभाग और आईबी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान द्वा​रा “श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन

जिला श्रम विभाग और आईबी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान द्वा​रा “श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 19 सितंबर। छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए आईबी ग्रुप (एबीस फूड्स एंड प्रोटीन्स प्रा. लि.) के कॉर्पोरेट ऑफिस, ग्राम इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जिला श्रम विभाग और आईबी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारम्भ जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे एवं योगेश दत्त मिश्रा- अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में, जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने श्रमिकों का रूटीन हैल्थ चैकअप, रक्तचाप और शुगर जांच और ए एस जी हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा आंखों की जांच करके श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा भी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा एवं श्रम विभाग के कई सम्मानित अधिकारी   उपसंचालक – औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री डी.पी. मर्सकोले, श्रम पदाधिकारी संजय सिंह, और ईएसआई औषधालय राजनांदगांव से प्रभारी  डॉ. पी. के. ठाकुर भी उपस्थित थे। 

श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए सभी सम्माननीय अतिथियों व् अधिकारियों ने श्रमिकों को एक स्वर में कहा कि आप को अपने स्वास्थ्य की निरंतर जाँच करते रहना चाहिए ताकि आप सभी एक स्वस्थ जीवन का संचालन कर सकें।

 साथ ही जिला कलेक्टर ने चर्चा में ऑनलाइन मेडिकल रिकॉर्ड रखने की बात कही ताकि भविष्य में किसी श्रमिक को आवश्यकता पड़ने पर पुरानी जांच के अनुसार उन्हें त्वरित उपचार मिल सके|      

इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की सेहत में सुधार लाना, उनकी कार्य क्षमता बढ़ाना और समय पर स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करना था। उपस्थित अधिकारियों ने श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और कामकाज से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली और सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 800 श्रमिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया| 

जिला श्रम विभाग, राजनांदगांव के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले के सभी श्रमिक स्वस्थ और सुरक्षित रहें। आईबी ग्रुप और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

श्रमिकों को एक स्वर में कहा कि आप को अपने स्वास्थ्य की निरंतर जाँच करते रहना चाहिए ताकि आप सभी एक स्वस्थ जीवन का संचालन कर सकें। साथ ही जिला कलेक्टर ने चर्चा में ऑनलाइन मेडिकल रिकॉर्ड रखने की बात कही ताकि भविष्य में किसी श्रमिक को आवश्यकता पड़ने पर पुरानी जांच के अनुसार उन्हें त्वरित उपचार मिल सके|      

Chhattisgarh