मांग पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : अश्विनी सोनवानी

मांग पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : अश्विनी सोनवानी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 सितंबर।

छत्तीसगढ़ दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ ने रायपुर एसडीएम द्वारा मुख्यमंत्री से तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन फिलहाल वापस ले लिया है। संगठन को भरोसा है कि उनकी मांगें पूरी होंगी, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन पहले से भी अधिक तेज किया जाएगा।


संघ की प्रांताध्यक्ष अश्विनी सोनवानी ने कहा कि संगठन प्रदेश भर के मृत पंचायत शिक्षकों की पत्नियों (विधवाओं) अथवा परिवार के अन्य पात्र सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए लंबे समय से संघर्षरत है। शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे गए और कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया।

लेकिन अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं मिला। उन्होंने आगे बताया कि 6 सितंबर को मुख्यमंत्री ने 1200 लंबित प्रकरणों में से केवल 27 लोगों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए, जिससे शेष परिजनों में गहरा आक्रोश है। उनके अनुसार यह न्याय नहीं, बल्कि छलावा है।

इसी सिलसिले में संगठन ने 19 सितंबर 2025 शुक्रवार को रायपुर के जय स्तंभ चौक में दोपहर 3 बजे से धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर तीन दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया।

संघ की प्रांताध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में मांग पूरी नहीं की गई, तो संगठन मजबूरन उग्र आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रीति रामटेके, डीलेश्वरी ध्रुव, पूर्णिमा श्रीवास, सदीप कुमार साय, चंद्रावती, रोहित साहू, राकेश बुमार रात्रे, चंद्रकांत नुरेटी, दीपक कुमार सिदार, मुकेश कुमार राजवाड़े, प्रियंका कुर्रे, चंद्रिका साहू, सिद्धार्थ सिंह परिहार, प्रदीप कुमार, राजेश महिलांग, सुमन यादव, बलेश्वरी भास्कर, रेखा नायक, भगवती कश्यप, घनश्याम, चन्द्रकला ठाकुर, रूखमणी डहरिया,

Chhattisgarh