चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा गया

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा गया


राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ) 22 सितंबर । शहर के व्यस्ततम  स्थल मानव मंदिर चौक स्थित गणेश मेडिकल एवं नरेश वाच सेंटर में गत दिनों हुई चोरी के संबंध में आज तक सुराग नहीं मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शहर के व्यापारियों ने आक्रोशित होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा । 


  चेंबर के नेताओं ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि पूरी टीम मुस्तैदी  से इस अभियान में लगी हुई है और जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे ।


चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नेताओ ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया है कि इस तरह से सरेआम शहर के हृदय स्थल पर चोरी होना अपने आप में कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।


    इस अवसर  पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानचंद बाफ़ना, भिमन धनवानी, महामंत्री अरुण डुलानी, रानू जैन, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल,हरीश मोटलानी संजय श्रीमाल, अनिल परचानी, राहुल रोहरा, राजू भंसाली, राजकुमार बाफना, देवव्रत गौतम, कचरू प्रसाद, नरेंद्र शर्मा, श्याम सोनी, रमेश शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, गुंजन गुप्ता, बृजेश शर्मा, लोकेंद्र साहू, अशोक मोतीरामानी, कमल पंजवानी भूपेंद्र वाजपेई, प्रेम वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे ।

Chhattisgarh