ट्रैफिक एडवायजरी आम जनता के आवागमन हेतु

ट्रैफिक एडवायजरी आम जनता के आवागमन हेतु


R

डोंगरगढ़ (अमर छत्तीसगढ) दिनांक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक क्वांर नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मॉ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु प्रदेश व प्रदेश के बाहर से लाखों श्रद्धालु पैदल व अन्य साधन से पहुंचते है।

जो राजनांदगांव शहर के पाताल भैरवी एवं शीतला मंदिर से दर्शन करते डोंगरगढ़ पहुंचते है। नवरात्रि पर्व के दौरान पैदल यात्री मार्ग एवं वाहनों का मार्ग निर्धारण किया गया है। आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात संचालन हेतु यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (दिनांक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक के लिये) जारी किया गया है।

जो निम्नानुसार है- नवरात्रि पर्व के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश राजनांदगांव शहर में प्रतिबंधित रहेगा। बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा बायपास से, खैरागढ़ की अेर से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों का प्रवेश नवरात्रि पर्व समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
ऽ नवरात्रि पर्व के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में अंजोरा बायपास से दाहिने ओर नागपुर-रायपुर मार्ग पदयात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है एवं वाहनों के आवागमन के लिए वन-वे कर सभी वाहनों को बायी ओर रायपुर-नागपुर रोड पर चलाया जायेगा। पदयात्री हेतु राजनांदगांव शहर के रामदरबार से अग्रवाल ट्रॉसपोर्ट, टांकापारा मार्ग, वेसलियन स्कूल, पुराना रेस्ट हाऊस रोड़, बल्देव बाग रोड, बीएनसी मिल, संगम चौक तुलसीपुर, बख्तावर चाल गली, अंडरब्रिज रेल्वे क्रांसंग मोतीपुर, नवागांव, लिटिया, सुकुल दैहान, मुसरा, बेलगांव, अछोली, स्लीपर कोच रास्ता, रेल्वे कॉलोनी चौक, कालका पारा, अंडरब्रिज होते हुए मेला स्थल डोंगरगढ़ पहुंचेगे।
ऽ राजनांदगांव की ओर से जाने वाले सभी छोटे वाहन कार, मोटर सायकल के दर्शनार्थी तुमड़ीबोड़ से मुरमुंदा, मुरमुंदा से बधियाटोला, बधियाटोला से गुरूद्वारा पार्किंग या क्षीरपानी पार्किंग में वाहन पार्किंग करेंगें एवं वापस जाने के लिए मुरमुंदा एवं मुरमुंदा से उरईडबरी नेशनल हाईवे में निकल जायेगें।
ऽ नागपुर की तरफ से छोटे वाहन में आने वाले दर्शनार्थी चिचोला से लालबहादुर नगर, गाजमर्रा से कॉलेज ग्राउण्ड के पास गौशाला पार्किग में वाहन पार्किंग कर सकते है या आगे शहर की आरे जा सकते है वापस जाने से लिए गुरूद्वारा पार्किंग से मुरमुंदा एवं मुरमुंदा से उरईडबरी नेशनल हाईवे में निकल जायेगें।
ऽ खैंरागढ़ तरफ से आने वाले दर्शनार्थी हाई स्कूल में वाहन पार्किंग करेगे या आगे शहर की ओर जा सकते है एवं उसी मार्ग से वापस जायेगें।
ऽ बोरतलाव की ओर से आने वाले दर्शनार्थी गौशाला पार्किंग या मेला ग्राउण्ड पार्किंग में वाहन पार्किंग करेंगें एवं उसी मार्ग से वापस जायेगें।
ऽ गुरूद्वारा एवं क्षीरपानी पार्किंग के दर्शनार्थी वापस मुरमुंदा आयेगें और मुरमुंदा से उरईडबरी नेशनल हाईवे में निकलेगें। रायपुर जाने वाले दर्शनार्थी बांये एवं नागपुर की ओर जाने वाले दर्शनार्थी दाहिने तरफ चले जायेगें।
ऽ पदयात्री मार्ग मोतीपुर, लिटिया, सुकुलदैहान, मूसरा, बेलगांव, अछोली से आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

Chhattisgarh