रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 सितंबर। नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए सरकार से अपील की है। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मायावादियों द्वारा भेजे गए पत्र के बाद एक और पत्र आया। उनकी पुरानी परंपरा से हम वाकिफ हैं। नक्सलियों से अपील है कि सिविलियन किलिंग बंद करें।
उन्होंने जहां-जहां आईडी बिछाए गए हैं, वहां से नक्सली उठाए जाएं या फिर किसी नजदीकी कैंप में सूचना भेजें। जनता, जानवर और जवानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आईडी खत्म होनी चाहिए, अगर नक्सली ऐसा कदम उठाते हैं, तो उनकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जीएसटी के नए रिफॉर्म पर बात की। उन्होंने बताया कि अब 5 और 18 प्रतिशत के टैक्स स्लैब लागू हो गए हैं, जिससे देश में एक बड़ा परिवर्तन आया है। जीएसटी के जरिए टैक्स पेयर की संख्या में वृद्धि हुई है। पहले जहां 65 लाख टैक्स पेयर थे, अब उनकी संख्या 1 करोड़ 50 लाख हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण अंचल में दुकानदारों से संवाद कर जीएसटी के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री के द्वारा स्वदेशी अपनाने की अपील की गई है और इसके तहत 22 से 27 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा।
डायल 112 के वाहन चालकों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इस मुद्दे पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्लेसमेंट एजेंसी ने चालकों को वेतन नहीं दिया है। उन्होंने संबंधित विभाग को आदेश दिया है कि वे कंपनी से बातचीत कर इस समस्या का समाधान करें।

