के डी जैन स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 60 पदको के साथ 25 स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया

के डी जैन स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 60 पदको के साथ 25 स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) ,22 सितंबर
(प्रकाश जैन)

उत्कृष्ट एवम धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के सम्मान में हुआ गरिमापूर्ण समारोह,…
प्रदेश की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था श्रीमती कचंन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में 69 वीं जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे चरण में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट एवम धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों के सम्मान में गरिमा पूर्ण समारोह का आयोजन किया गया।

शिक्षण समिति ने दमखम दिखाने वाले पदक विजेताओं का सम्मान किया एवम उनके पीठ थपथापई की। अपने शाला परिवार से सम्मान पाकर खिलाड़ी खूब प्रफुल्लित पुलकित एवम अभिभूत दिखाई दिए।


25 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना दमखम का परिचय दिया एवम विद्यालय का परचम लहराया के.डी.जैन विद्यालय ने 60 पदकों के साथ 25 खिलाड़ियो ने स्वर्ण पदक जीतकर श्री के.ड़ी.जैन विद्यालय का नाम रोशन करते हुए राज्य स्तर पर दस्तक देते हुए जबरदस्त परचम लहराया।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना पूर्ण रूपेण दमखम दिखाते हुए एक बार फिर स्कूल के गौरव में चार चांद लगाए।
के डी जैन शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ खेल जगत में एक चिर परिचित नाम है । निदेशक सुयश तातेड
समारोह में शिरकत करते हुए विद्यालय के निदेशक सरलमना श्री सुयश तातेड़ ने कहा कि के.डी. जैन शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं वरन खेल-कूद की दुनिया में भी एक जाना-माना नाम है।
हर साल की तरह इस दफा भी कुश्ती, बॉक्सिंग, कराटे, वुशु, जूडो, राईफल शुटिंग, शतरंज, जैसे खेलों में स्कूल के खिलाड़ियों का बोलबाला एवम दबदबा रहा। वुशु एवं राईफल शुटिंग जैसे खेलों में चेम्पियनशिप जीतते हुए एक नया इतिहास लिखा


खिलाड़ियों का शोर्य,साहस जज्बा अदभुत था- सहनिदेशक हिमांशु तातेड़…
इस मौके पर शिक्षण समिति के सहनिदेशक युवाचेता हिमांशु तातेड़ ने कहा कि विद्यालय के सभी खिलाड़ियों का जज्बा,शोर्य, साहस गजब का एवम अदभुद था। सह निदेशक श्री ने सभी विजेता खिलाडियों के जज्बे एवम साहस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को अनंत अनंत मंगलकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी एवम मनस्वी भविष्य की कामना की।
ये रहे पदक विजेता जिसने स्कूल के साथ अपने परिवार का गौरव भी बढ़ाया..
विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में पदक पर कब्जा जमाने वाले खिलाडी ये थे –
स्वर्ण पदक विजेता:- वंश, विजय राव, पंकज समीर, लक्ष्य, दशरथ, दिव्यांशु, निखिल, खुशी चौहान, जानवी कुमावत, मधु, ईशा, ख्याति, नविका, प्रज्ञा, नवनि, पूर्वा, पियूष चौहान, रितुल सैन, अर्चना देवासी इत्यादि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढाया।
सिल्वर पदक विजेता मुकेश सिंह, कर्णवीर, कुबेर शर्मा, मनोज, रूपेश, चन्द्रकान्ता, लक्की प्रताप, पंकज मेघवाल, नवजीत सिंह, जानवी रावत, मिनाक्षी, दीशा, गायत्री, विशाखा, नमन चौहान, लक्षिता, तेजेन्द्र इत्यादि खिलाड़ियों ने सिलवर पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कास्य पदक विजेता सीमोन, अर्जुन साहू, भावेश, लक्ष्य सिंह, खुशवीर सिंह, खुशवन्त सिंह संदीप मेघवाल, प्रतिक्षा, निहाल, नरेन्द्र, आरती सिंह, मुगधा, माधवी, हिमेश धानका, पार्थ, सेजल, गुंजन, हर्षिता, ने कांस्य पदक जीते।
सभी खिलाड़ियों ने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए पदक जीतकर अपने माता पिता, विद्यालय व पूरे जिले का नाम रोशन किया।
खेलों की जीवन में खासी महता है… इस अवसर पर विजेता रहे सभी खिलाड़ियों एवं शारीरिक शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए सस्था निदेशक श्री सुयश तातेड़ ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। खेल से न केवल शारीरिक रूप से हम स्वस्थ रहते है,बल्कि मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रहते है।
के.डी. जैन के छात्रों ने खेलों की सभी प्रतिस्पर्धाओं कुश्ती, बॉक्सिंग, जूड़ों, कराटें, बॉलिबाल, कबड्‌डी, शतरंज, वुशु राईफल शूटिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक प्राप्त करते हुए विद्यालय का जो गौरव बढ़ाया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।
विजेता प्रतिभागियों का किया स्वागत…
सभी विजेता रहे विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा मुह मीठा करवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य,शारीरिक शिक्षक एवं शाला सदस्य गणों ने समारोह के साक्षी बनकर विद्यार्थियों की होंसला अफजाई की।

Chhattisgarh