125 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ भाजपा मंडल कोमाखान का तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ

125 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ भाजपा मंडल कोमाखान का तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ


कोमाखान(अमर छत्तीसगढ़) 23 सितंबर।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा मंडल कोमाखान के तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण,चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का तृतीय एवं अंतिम दिवस आयोजन दुरुस्त जंगल ग्रामीण क्षेत्र खैरटकला गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सेवा कार्यक्रम के इस पावन अवसर पर सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक राहुल चंद्राकर, मंडल संयोजक भेखलाल (सागर) चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष नितिन जैन, सरपंच छतरसिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, भीमा साहू, मंडल पदाधिकारी केवल नेताम, भाजपा नेता माधव मांझी, सुरेश पटेल, उपसरपंच बल्ला ठाकुर, नरेंद्र पटेल, बलराम सिन्हा, रमन सिन्हा आदि शिविर उदघाटन सत्र में उपस्थित रहे।


जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने शिविर का लाभ लेने आए मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम जिला संयोजक राहुल चंद्राकर ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में अधिक से अधिक सेवा कार्य करने की सभी से अपील की मंडल अध्यक्ष नितिन जैन ने शिविर के सफल आयोजन हेतु ग्राम पंचायत परिवार की प्रशंसा की।

कार्यक्रम मंडल संयोजक भेखलाल(सागर)चंद्राकर ने शिविर में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


शिविर के समापन में जनपद सदस्य लोचन पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू,मंडल महामंत्री लेखमणि पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता सोसायटी अध्यक्ष हलधर चंद्राकर,नारायण यादव,जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार ठाकुर आदि शामिल हुए।


सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय इस विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,नेत्र जांच,चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 521 लोगों ने स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया 252 लोगों को चश्मा वितरण कर 145 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया,जिसमें 125 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने हेतु रायपुर भेजा गया।

Chhattisgarh