रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 23 सितंबर। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसे लेकर ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी कर दी गई हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश में लिखा कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना राज्य में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।


