राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 22 सितम्बर नगर के प्रमुख वी.आई. पी. रोड अनुपम नगर स्थित बिरला ओपन माइंडस प्री स्कुल तथा ओपन माइंडस ऐकेडमी में कृतज्ञता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समाज में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर पुलिसकर्मी विके्रता एवं विद्याालय के सहयोगियों(हेल्पर्स) के प्रति आभार व्यक्त किया।
बच्चों ने सभी को गुलाब का फूल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस विशेष दिवस की आयोजन में स्कूल की नन्हें बच्चे डॉक्टर्स की क्लिनिक पुलिस कार्यालय एवं मुख्य बाजार में स्वयं जाकर फूल भेंट किये।

विद्याालय की प्रिंसिपल ऋचा ठाकुर ने कहा कृतज्ञता केवल एक भावना नहीं बल्कि जीवन जीने का संस्कार है। बच्चों में यह मूल्य स्थापित करना हमारे लिए गर्व की बात है।
उक्त अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ ज्ञानेश श्रीवास्तव तथा श्रीमती अंजू आहूजा ने संयुक्त रूप से अपने संदेश में कहा समाज में सेवा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना आवश्यक है।

