रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 24 सितंबर। गुरु भक्त, धर्मनिष्ठ बच्चों के शिविर का आयोजन के लिए हमेशा तत्पर सुश्रावक मोहनलाल बाफना, देवेन्द्र नगर रायपुर को राष्ट्रीय संघ की 63 वाँ वार्षिक अधिवेशन देशनोक (राजस्थान) में श्री साधुमार्गी जैन संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा अंचल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इसके लिये श्री साधुमार्गी जैन संघ रायपुर ही नहीं बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ साथ ही शिविर ट्रस्ट टीम अखिल भारतीय साधु मार्गी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित कर उन्हें साधुवाद देता है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए रायपुर संघ महामंत्री इंदर सांखला ने आशा व्यक्त की है कि संघ आपके नेतृत्व
में निरन्तर विकास.करेगा एवं नई ऊँचाई की ओर अग्रसर होगा। श्री बाफ़ना को रायपुर संघ अध्यक्ष उदयराज पारख, उपाध्यक्ष संतोष खटोर, विनय दुग्गड, संतोष चंडालिया, अनिल बरड़िया, राकेश चोपडा, चंदन सुराना, अनिल सांखला, डालचंद बाफ़ना संतोष बाघमार एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बधाई दी है।

