ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) प्रवचन प्रभाकर नानेश पट्टधर जैनाचार्य प्रवर श्री विजयराज जी म सा का 67 वा जन्मोत्सव कल शुक्रवार को
ब्यावर सहित सम्पूर्ण देश भर में संयम सुमेरु श्री विजय गुरुदेव के जन्मोत्सव को तप त्याग,धर्म ध्यान,जप जाप,साधना आराधना के विविध कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जायेगा।
ब्यावर सहित देश विदेश में एक साथ होंगे 67000 एकासन तप
मेवाड़ी गेट बाहर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक के तत्वाधान में एकासन तपस्वियों के सम्मान में होंगी एकासन भोजन व्यवस्था।
एकासन भोजन व्यवस्था के संपूर्ण लाभार्थी होंगे श्री विजय गुरु संघ के सेवा समर्पित श्रावक राजेंद्र लोढ़ा परिवार।
श्री विजय गुरु देव के जन्मोत्सव को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह उमंग,हुए अष्ट दिवसीय आयोजन
गुरुवार सवेरे नवकार भवन के मेघराज कोठारी हाल में एक प्रभात गुरु विजय के नाम में उमड़े श्रद्धालु
श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने अपने आराध्य गुरुदेव की भक्ति से गुंजाया समूचे क्षेत्र को।
सामायिक साधना के साथ एक ही आसन पर श्री विजय गुरु चालीसा के पाठ में पूरे समर्पण भावों से गहरे गोते लगाए श्रद्धालुओं ने।
संघ संरक्षक उतमचंद छलानी के नेतृत्व में युवा संघ के पूर्व महामंत्री प्रकाश जैन,संघ महामंत्री कमल छलानी, नेमीचंद तातेड,महिला मंडल संरक्षक शारदा छलानी, पूर्व अध्यक्ष शशि कर्णावट,महामंत्री पूजा छलानी, लीला मुथा ने जैनाचार्य प्रवर के जीवन दर्शन पर व्यापक प्रकाश डालते हुए उन्हे जैन जगत की दिव्य विभूति बताया।
उल्लेखनीय रहे कि जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरु अपने वर्षाकालीन वर्षावास हेतु सूबे की राजधानी जयपुर में प्रवासरत है जहां धर्म ध्यान का अनुपम ठाठ लगा हुआ है। गुरुदेव के 2026 के चातुर्मास ब्यावर में करवाने हेतु पुरजोर विनती कर रहा है ब्यावर संघ।

