पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर 28 से, सिंधु भवन में  लोगों को सप्ताह भर मिलेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर 28 से, सिंधु भवन में  लोगों को सप्ताह भर मिलेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 सितंबर/ शहर की सेवा भावी संस्था पूज्य सिंधी पंचायत – हेमू कालाणी नगर द्वारा कल 28 सितंबर से आगामी 4 अक्टूबर तक सात दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार आवत राम जी तेजवानी,अर्जुनदास पंजवानी,गुरमुख दास वाधवा, राजकुमार डुलानी, घनश्याम दास गंगवानी एवं अध्यक्ष मन्नुमल मोटवानी ने बताया कि सिंधु भवन लाल बाग में आयोजित होने वाले उक्त निशुल्क चिकित्सा शिविर 28 सितंबर से रोजाना सुबह 8 : 30 से 12 : 30 तक तथा अपरान्ह 4  बजे से देर शाम 8 बजे तक चालू रहेगा।

समाज के इन वरिष्ठो ने बताया कि उक्त निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में राजस्थान के एक्यूप्रेशर चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ गोवर्धन चौधरी जी और डॉ भौमराज चौधरी जी आ रहे हैं।

Chhattisgarh