राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने पूर्व में जारी अपनी अधिसूचना के माध्यम से आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा तिथि की समय-सारणी में आयोजित होने वाली पूरक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर-मंत्री अक्षतकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्रतीक गढ़ेवाल- सहमंत्री, युक्ता मंडावी, वेनुका, प्रज्ञा मेश्राम, वंदना साहू, संजना साहू आदि विद्यार्थियों ने श्रीमांशारदेय नवरात्रि महापर्व के विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा सनातनी आस्था व श्रद्धापूर्वक रखें जाने वाले व्रत तथा उपवास व परीक्षा का दबाव की स्थिति में होने वाली इस परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाए जाने हेतु एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की थी।
बीएससी भाग- ३, १/२, गृह विज्ञान भाग- १/२, बीसीए भाग-१/२/३, बीएससी-बीएड भाग- ३, बीएससी-बीएड १/२/४, बीकाम भाग-३, बीए भाग- १/२, डीएड-बीएड भाग- १/२ की उक्त पूरक परीक्षाएं अब क्रमशः दिनांक ३०-०९-२०२५ व ०१-१०-२०२५ के स्थान पर संशोधित तिथि ०९-१०-२०२५, ११-१०-२०२५, २४-१०-२०२५, १०-१०-२०२५ तथा १३-१०-२०२५ को आयोजित होंगी।

