राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 28 सितंबर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गायत्री स्कूल परिसर में लायंस क्लब के तत्वावधान में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस गरबा में अंबिकापुर की स्तुति जायसवाल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया।
महोत्सव के संयोजक बृजकिशोर सुरजन, अध्यक्ष लायंस अमित खंडेलवाल एवं चेयरमैन राजा माखीजा ने बताया कि 27 सितंबर को माता रानी की पूजा-अर्चना का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब संरक्षक लायन बलदेव सिंह भाटिया तथा सीआरसी ठकुरटोला डायरेक्टर स्मिता महोबिया ने किया।
विशेष अवसर पर बागेश्वर धाम के आशीष गुप्ता और बागड़ी ब्रदर्स के योगेश बागड़ी भी उपस्थित रहे। गरबा उत्सव में कस्तूरबा महिला मंडल एवं गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने विशेष रूप से सहभागिता की। बरसात के बावजूद श्रद्धालु माता रानी की आराधना के लिए गरबा स्थल पर पहुंचे और उत्साहपूर्वक गरबा में शामिल हुए।
इस बार आयोजन की थीम रही पंजाबी दा एक पटियाला। थीम आधारित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची बेस्ट ड्रेसअप (किड्स): आयुष अग्रवाले, बेस्ट ड्रेसअप (मेल): दिव्यांश साहू, बेस्ट ड्रेसअप (फिमेल): लक्ष्मी साहू, परफेक्ट परफॉर्मेंस: रोशनी रायचा, बेस्ट एक्सप्रेशन: सुनैना साहू, बेस्ट गरबा (किड): आद्या साडू, बेस्ट गरबा (फिमेल): रानी गुप्ता, बेस्ट गरबा (मेल): दीपक सोनी, सोणी कुड़ी: कनक चौरसिया, सोणा मुंडा: कमल सिन्हा, जोरदार परफॉर्मेंस (गबरू मुंडा): अरुण छाबलानी, त्रिलोक यदुवंशी, बेस्ट किड: मनवीर सिंह अरोरा, बेस्ट फिमेल: पंखुड़ी हांक, बेस्ट मेल: विनायक गुप्ता, गरबा स्टार गर्ल: काव्या सोनी, गरबा विनायक गुप्ता, गरबा स्टार गर्ल: काव्या सोनी, गरबा स्टार बॉय: निकुम अग्रवाल, गरबा स्टार फिमेल: मिनाक्षी चंद्राकर, गरबा स्टार मेल: दीपक बंदवानी चंदान, स्पेशल गरबा स्टार: अंजना साहू।

इस अवसर पर चेयरमैन जोन लायन शारदा तिवारी सहित मंच संचालन व आयोजन में अलका सुरजन, टीना खंडेलवाल, आरूसी गुप्ता, दीपिका दवे , नेहा गुप्ता, संतोष लोहिया, राजकुमार शर्मा, अशोक पवार, तरणदीप सिंह अरोरा, शोभा चौरसिया, शोभा शर्मा, सुरेश शर्मा, मुकेश चौबे, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, कंचन चौबे, मुकेश शर्मा, रणदीप सिंह भाटिया, मानव देशमुख, कोमल सिंह राजपूत, अर्चना दास, साधना तिवारी, माया शर्मा, रानी शर्मा, आशा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

