राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 28 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तुमड़ीबोड़ में कांग्रेसजनों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल की डोंगरगढ़ यात्रा की सफलता की कामना करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। स्वागत कार्यक्रम में तुमडीबोड मंडल कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष हेमसिंग साहू ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस की मीडिया प्रभारी गौतम वर्मा, सेक्टर प्रभारी एवं सरपंच भुवाल साहू, उप सरपंच राहुल देसलहरे, भुवाल निषाद, केशव दास वासु साहू, राजू निषाद, मुकेश साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर विशेष रूप से खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व ए आई सी सी मेंबर क्रांति बंजारे, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सरिता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत पिंटू, जिला महामंत्री पंकज बाधव, डोगरगांव के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बोरकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या साहू, डॉ. नरेंद्र साहू, प्रेम कुमार महीलागे, खोमन साहू, बूथ प्रभारी लुकेश्वर वर्मा, लीलाधर वर्मा, चितेश साहू, सोनू राम, सेक्टर प्रभारी गोवर्धन वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भूपेश बघेल के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जगह-जगह पर कांग्रेसजन स्वागत के लिए खड़े नजर आए। आतिश बाज़ी और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

