ईपीएस-95 पेंशनर्स की न्यूनतम मासिक पेंशन में वृद्धि के लिये तय की गई रणनीति  

ईपीएस-95 पेंशनर्स की न्यूनतम मासिक पेंशन में वृद्धि के लिये तय की गई रणनीति  

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 28 सितंबर। ईपीएस 95 पेंशन, में बढ़ोतरी के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय संघर्ष समिति/एनएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत के आव्हान पर पूरे देश में न्यूनतम मासिक पेंशन रुपये 1000/- से 7500/-(सह महंगाई भत्ता) के लिए संगठित आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए रणनीति तय करने एवं धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, रैली व जुलूस के आयोजन के परिपेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण मीटिंग स्थानीय सामुदायिक भवन, लेबर कॉलोनी, तुलसीपुर, राजनांदगांव में रखी गई।

जिससे राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभा का मनोबल बढ़ाया। महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला सिन्हा, व सचिव श्रीमती जैना बाई ने सांसद का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

इस अवसर पर सर्वश्री सी के देशमुख, सूरजभान देवांगन, जेड रेहमान, जयनारायण सिंह, मोहम्मद यूसुफ, सुनील वाजपेई, आर के वर्मा, अजय शुक्ला, बीएम विश्वकर्मा, रियाज अहमद, पिल्लई, घनश्याम, निर्मल कुमार, वफीद खान यासिनी आदि पेंशनर  उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के सचिव मोहम्मद फ़ारुख ने ईपीएस-95 पेंशन पर विस्तार से तथ्यों के साथ अपने विचार व्यक्त किये, एजाजुर रहमान, संतोष पिल्लई, केन्द्रीय सहकारी बैंक के राजेश साहू, अध्यक्ष आर के वर्मा ने भी बारी-बारी से सभा को संबोधित किया।

सांसद संतोष पांडेय ने अपनी भूमिका व विचारों से अवगत कराते हुए पेंशनर्स को हरसंभव सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने के लिये प्रतिबद्धता प्रकट की।

Chhattisgarh