भिलाई(अमर छत्तीसगढ़), 29सितंबर । छत्तीसगढ़ :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर 7 राजयोग भवन द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर ध्वनि एवं प्रकाश के अति सुंदर समायोजन द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विशाल पर्वत श्रृंखला में बने गुफाओं, पहाड़ों एवं धरती के गर्भ से प्रकट होती जड़ मूर्ति रूप में चैतन्य देवियां का भक्तों को दर्शन देना अलौकिक दिव्य अनुभूति करता है।

एडिशनल एस पी सुखनंदन राठौर,चितरंजन महापात्रा डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र,सी एस पी सत्य प्रकाश ने प्रेरणादाई अभूतपूर्व झांकी एवं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सेवा कार्यों समर्पणता की सराहना की।

चितरंजन महापात्रा डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना तथा भारत की उन्नति में सभी को मिलकर योगदान देना होगा।


