क्लब- बार संचालकों पर रायपुर कलेक्टर का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाले सात संस्थानों का लाइसेंस किया सस्पेंड

क्लब- बार संचालकों पर रायपुर कलेक्टर का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाले सात संस्थानों का लाइसेंस किया सस्पेंड

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात तक शराब परोसने और नियमों का उल्लंघन करने वाले बार और क्लबों के खिलाफ कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन द्वारा शहर के सात प्रमुख बार और क्लबों के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने राजधानी के 07 जगहों पर यह कार्रवाई की है। जिनमें- बार/क्लब/पब- एफएल-2 (ए) रेस्टोरेट बार हाईपर क्लब, सिमंस बार, एफएल-4 (ए) व्यावसायिक क्लब जुनेजा वेंचर्स (मोका), एफएल-3 (ए) शॉपिंग मॉल एवं रेस्टोरेंट बार रॉयल रीट्रिट (आईपी क्लब), एफएल-3 होटल बार शीतल इंटरनेशनल (जूक क्लब), होटल बार मिलानो फुड कंपनी (ओटीआर) और होटल बार सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी के लायसेंस तीन दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं।

यह 30 सितंबर, 01 अक्टूबर और 03 अक्टूबर के लिए अनुज्ञप्ति शर्तों के उल्लंघन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनने के कारण यह कार्रवाई की गई है, जो कि पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

Chhattisgarh