पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप : पीड़िता ने पुलिस पर लगाया बचाने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप : पीड़िता ने पुलिस पर लगाया बचाने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवती ने जिले में पदस्थ आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में उसने पुलिस पर बचाने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कहा कि, उसने एसपी को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें आरक्षक सतीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की गई है। लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अपने ही विभागीय कर्मचारी को बचाने में जुटी हुई है। उसने आगे कहा कि, यदि उस पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह खुदकुशी के लिए बाध्य होगी।

इस पूरे मामले को लेकर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि, ट्रैफिक आरक्षक सतीश मिश्रा ने अपनी पत्नी के रहते हुए युवती से शादी की है। युवती का कहना है कि यह शादी उसने झांसा देकर की है। ऐसे में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और जांच जारी है। फिलहाल आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

Chhattisgarh