ED के खिलाफ कांग्रेस नेता पहुंचा थाने : पूछताछ के दौरान मारपीट और उत्पीड़न का लगाया आरोप, शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

ED के खिलाफ कांग्रेस नेता पहुंचा थाने : पूछताछ के दौरान मारपीट और उत्पीड़न का लगाया आरोप, शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कांग्रेसी ने कोतवाली थाने में ईडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित हेमंत चंद्राकर ने शिकायत में पूछताछ के नाम पर ईडी अधिकारी पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित और मारपीट का करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि, ईडी पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य लोगों के खिलाफ गवाही देने का दबाव बना रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित हेमंत चंद्राकर ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि, वह 29 सितंबर को सुबह 10.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर कार्यालय में पूछताछ के लिए गया था। पूछताछ रात 8.30 बजे तक चली, जिसके बाद मुझे अगले दिन फिर से आने को कहा।

पूछताछ के दौरान ED ने शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के साथ मानसिक तौर पर दबाव डाला कि, वह यह स्वीकार करे कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लोग विजय भाटिया, रामगोपाल अग्रवाल, आशीष वर्मा, मंदीप चावला और उनके एजेंट आदित्य अग्रवाल, शाश्वत जैन, किशोर चंद्राकर, सतपाल सिंह छाबड़ा को कमीशन देकर काम किया।

उसने परिवार को उत्पीड़ित करते हुए अवैधानिक तरीके से बयान लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिसम्मत उचित कार्रवाई की मांग की है।

हेमंत चंद्राकर की शिकायत पर कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने कहा कि कल रात आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले में जांच की जा रही है, जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

Chhattisgarh