मुंगेली(अमर छत्तीसगढ) 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के प्राथमिक स्कूल के कमरे से एमपी की शराब का जखीरा बरामद हुआ है। इस दौरान 10 पेटी शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट जब्त किया गया है। यह पूरा मामला सरगांव के बावली का है।
मिली जानकारी के अनुसार, एमपी की शराब मुंगेली में खप रही थी। तस्करों ने यहाँ के शासकीय स्कूलों को शराब रखने का ठिकाना बनाया था।
यहां पहले भी शराब का जखीरा मिल चुका है। ऐसे में इस मामले की जांच के बाद मुख्य सरगना की गिरफ़्तारी हो सकती है। जिसके बाद आबकारी विभाग बड़ा खुलासा कर सकती है।

