बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नवरात्रि पर्व की सप्तमी की रात रतनपुर के मां महामाया मंदिर में चाकूबाजी हो गई। अचानक हुई चाकूबाजी की इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवको में आपसी विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया। इस झड़प में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां दोनों को अस्पताल में इलाज के लये भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

