प्रेमी की हुई जमकर पिटाई : प्रेमिका से गया था मिलने, परिजनों ने की जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार

प्रेमी की हुई जमकर पिटाई : प्रेमिका से गया था मिलने, परिजनों ने की जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के अलका गांव में एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था।

उसी दौरान गांव के लहन सिंह धुर्वे और रामरुप ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने युवक के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। युवक ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजन उसे लेकर थाना चलगली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.प्रार्थी की शिकायत पर थाना चलगली पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया। इस मामले में आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को उनके गांव अलका से ही गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की तालिबानी हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chhattisgarh