कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे दो नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी आईके एलीसेला, एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान एक बालक के लोवर की जेब से 18 जाली नोट और दूसरे के जींस से 28 जाली नोट बरामद हुए। बाद में मेमोरण्डम के आधार पर 07 नोट और मिले।
इस तरह कुल 53 नकली नोट जब्त किए गए। दोनों नाबालिगों के खिलाफ थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 दर्ज कर धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

