(अमर छत्तीसगढ़) गर्व है हमें बहन अरुणा जैन पर..अरुणा ने 25 लाख का इनाम ठुकरा दिया पर अंडा नही बनाया. ये सबक है उन हिन्दुओं के लिए अंडा और मांसाहार खाने को अपना स्टैंडर्ड मानने लगे है.
सोनी टीवी पर आने वाला रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’इन दिनों खूब चर्चा में हैं। ये शो अलग-अलग तरह का खाना पकाने का रियलिटी शो है, जिसमें पूरे भारत से लोग आते है। इसी शो में तमिलनाडु की मारवाड़ी जैन अरुणा विजय नजर आ रहीं है।
इन्होंने मास्टर शेफ इंडिया में टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। लेकिन टॉप-10 में आने के बाद उन्होंने 25 लाख की इनामी दौड़ से हटने का फैसला किया। अरुणा ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें डिश में अंडा डालने के लिए कहा गया था। अरुणा ने अपनी डिश में अंडा डालने से साफ मना कर दिया। अरुणा के इस फैसले से पूरे जैन समाज इस वक्त गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा।
दरअसल अरुणा को मास्टर शेफ इंडिया में टॉप- 10 में आने के बाद एक नया टास्क दिया गया। इस टास्क में उन्हें डिश में अंडे को डालना था और ये जरूरी था। लेकिन अरुणा ने स्पष्ट मना किया कि वह अंडे को डिश में नहीं डालेंगी। अरुणा ने 25 लाख की इनामी दौड़ से हटने का फैसला किया।

