राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 2 अक्टूबर। नगर निगम मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पाजली अर्पित की गयी।
महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा, उप नेता प्रतिपक्ष मुकेश साहू, पार्षद प्रमोद झंझाडे, श्रीमती झामित नादान सेन एवं रवि सिन्हा, कार्यपालन अभियंता व प्रभारी आयुक्त दीपक खाण्डे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवल किया गया।

इसके अलावा निगम पदाधिकारियो ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजली अर्पित की।
श्री यादव ने निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में सफाई संबंधित कार्य करने वाले उद्यमी सफाई मित्र व स्वच्छता दीदीयों, एवं स्वच्छता में सहयोग करने वाले एन.एस.एस. के विद्यार्थी तथा संत निरंकारी मण्डल के पदाधिकारियो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्माान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण करने वाली ओमेन फार ट्री की महिलाओ को साडी वितरण किया गया।

इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल के पदाधिकारी, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 1 व 2 के विद्यार्थी, ओमेन फार ट्री की महिलाए तथा स्वच्छता दीदी व सफाई मित्र के अलावा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

