गौ माता के साथ अनाचार : घटना का वीडियो वायरल होते ही भड़के बजरंगी, पिटाई कर की कड़ी कार्रवाई की मांग

गौ माता के साथ अनाचार : घटना का वीडियो वायरल होते ही भड़के बजरंगी, पिटाई कर की कड़ी कार्रवाई की मांग

डोंगरगढ़(अमर छत्तीसगढ) 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक युवक द्वारा गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया है। वायरल सीसीटीवी वीडियो में एक युवक गौ माता के साथ अनाचार करता हुआ साफ नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, पूरे शहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को खुद पकड़कर सड़कों पर नंगा घुमाते हुए जमकर नारेबाजी की और पूरे शहर में उसका जुलूस निकाला।गुस्साए कार्यकर्ताओं का कहना था कि, जिस शहर को धर्मनगरी कहा जाता है, वहां इस तरह का घिनौना कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता आरोपी को डोंगरगढ़ थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सुपुर्द करते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

इस दौरान थाना परिसर में भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गौर करने वाली बात यह है कि डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में गौ माता के साथ इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है।

कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र के एक गांव में ऐसा ही अमानवीय कृत्य सामने आया था, जिसको लेकर समाज में आक्रोश फैला था।

Chhattisgarh