बेमेतरा पुलिस कॉलोनी में माँ दुर्गा भवानी पंडाल में महाआरती, हवन-पूजन, भंडारा-प्रसादी वितरण एवं जस गीत, भजन- कीर्तन का किया गया आयोजन… बेमेतरा पुलिस परिवार के महिला, पुरूष व बच्चों ने शामिल होकर माँ दुर्गा भवानी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की

बेमेतरा पुलिस कॉलोनी में माँ दुर्गा भवानी पंडाल में महाआरती, हवन-पूजन, भंडारा-प्रसादी वितरण एवं जस गीत, भजन- कीर्तन का किया गया आयोजन… बेमेतरा पुलिस परिवार के महिला, पुरूष व बच्चों ने शामिल होकर माँ दुर्गा भवानी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की


बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ), 02 अक्टुबर 2025: रक्षित केन्द्र बेमेतरा पुलिस कॉलोनी में विगत 09 दिनों से स्थापित माँ दुर्गा भवानी की प्रतिमा का आज विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा भाव से विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने अष्टमी व नवमी के दिन विधि विधान से विभिन्न वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा अर्चना कर हवन और पूर्णाहुति के पश्चात, कन्या भोज कराकर, भंडारा एवं प्रसादी का वितरण किया गया। 

माँ दुर्गा भवानी पंडाल में हवन पुजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही प्रतिदिन रात्रि में पुलिस परिवार के छोटे - छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें पुलिस परिवार के सभी महिला, पुरुष एवं बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन की तरह जस गीत, भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।




इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री साहू (भा.पु.से.) सहित जिले के आला अधिकारी ने रक्षित केन्द्र स्थित पुलिस कालोनी में स्थापित माँ दुर्गा भवानी की पंडाल में पहुँचकर विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा भाव पूजा अर्चना कर पुलिस परिवार एवं बेमेतरा जनमानस की शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की और माँ दुर्गा भवानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

आज सुबह से ही माँ दुर्गा भवानी की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में बाजे-गाजे, जस गीत, भजन-कीर्तन और उत्साहित माहौल में नाचते-गाते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा भवानी की जयकारे लगाते हुए विसर्जन किया गया।

इस भव्य आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य, महिलाएँ, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए और माँ दुर्गा भवानी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
Chhattisgarh