एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट का रोटी दिवस रविवार को, हर घर से 4 रोटी भेजने की सविनय विनती एवम गुहार

एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट का रोटी दिवस रविवार को, हर घर से 4 रोटी भेजने की सविनय विनती एवम गुहार

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) , 02 अक्टूबर
सेवा कार्य के बढ़ते कदम सतत जारी…
एकम आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट का सेवा कार्यों में बढ़ते कदम सतत जारी है।ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से ये सेवा प्रकल्प का कार्य निरंतर गतिमान हैं। है। इस सेवा प्रकल्प में नगर के विभिन्न धर्मों से जुड़े सैकडों हजारों हाथों से बनी रोटियां संस्था के प्रकल्प स्थल पर पहुंचकर जरूरतमंद के द्वार पर सहज पहुंचती है l
एकल आसरा की विशेष टीम झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को भोजन परोसेगी…
एकम आसरा ट्रस्ट परिवार द्वारा हर वर्ष अक्टूबर के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला रोटी दिवस इस बार 05 अक्टूबर, रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
संस्था के सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम शहर के विभिन्न झुग्गियों, झोपड़ियो में रहने वाले परिवारों को भोजन परोसेंगे।
सेवा प्रकल्प के साक्षी एवं भागीदार बने…
संस्था द्वारा सभी शहरवासियों से 4-4 रोटी हर घर से रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिदामदेवी बुरड़ धर्मशाला भेजने का विनम्र अनुरोध किया गया है। रोटी के साथ कोई भी नागरिक अपनी सेवाएं देने हेतु भी सहज आमंत्रित है।
रोटी दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे,विशेष बैठक सम्पन्न…
संस्था प्रमुख सतपाल सिंह सोनी, अनिल भाई व युवा चेतन रौनक श्रीश्रीमाल ने बताया कि रोटी दिवस की तैयारी हेतु एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को कुछ विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई।
जिन डेरों पर भोजन परोसा जाएगा वहां टेन्ट, बर्तन, पानी व सफाई के विशेष इंतजाम किये जायेंगे । खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु टैक्सी की भी व्यवस्था की गई है। रोटी दिवस पर ऐसे डेरों में एक वक्त का खाना आपसी सहयोग से भेजकर इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनायेंगे।
मूक पशु पक्षियों की सेवा भी की जाएगी….
संस्था के सेवा समर्पित कार्यकर्ता श्री रौनक श्रीश्रीमाल ने एक जानकारी में बताया कि ट्रस्ट को चलते हुये 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।और इस बार के रोटी दिवस में इंसानों के साथ साथ मूक पशु पक्षियों (गाय, पक्षी, वानर, स्वान, बतख, कीड़े मकोड़े, मछली )और सभी प्राणी के लिए भोजन एवं अन्न की सेवा करेंगे।


गायों के लिए चारा, पक्षीयो के लिए मक्की, ज्वार व बाजरा, बतखो के लिए ब्रेड,कीडियों के लिए कीड़ी नगरा, वानर के लिए फ्रूटस, रोटी, बाटी, मछलियों को दाना, ब्रेड, खिलाया जायेगा।


मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठ अवधारणा…
एकल आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट से जुड़े श्री सीमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाज सेवी आर.एन.डाणी ने एक जानकारी में बताया हर साल रोटी दिवस पर सामाजिक व हर स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों के लोगों द्वारा इसमें उदारता से सहयोग दिया जाता है।
रोटी दिवस केवल एक प्रतिकात्मक कार्यक्रम है।

जिसका मूल ध्येय हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी रसोई में एक व्यक्ति का अतिरिक्त खाना बनाकर उस व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रेरणा से जुड़ा है,जिसके पास किसी भी वजह से पेट भरने की व्यवस्था नहीं है।

यह मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठ अवधारणा है कि इंसानियत के नाते हम अपने आसपास के लोगों के प्रति संवेदनशील हो और यदि कोई व्यक्ति वंचित है तो उसे कम से कम रोटी, कपड़ा व जीने के जरूरी साधन यदि सुलभ करा सके तो जरूर कराने चाहिए।


रोटी दिवस पर और ज्यादा जानकारी संस्था के अधिकृत नंबर से ले सकते हैं …
रोटी दिवस के लिए नगर के सम्माननीय नागरिक और ज्यादा जानकारी लेना चाहे तो वे निम्न मोबाइल नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं।
9414867145
7568701496
9460782917

(प्रकाश जैन)

Chhattisgarh