राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 3 अक्टूबर l
मां बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल में महानवमी को नारी शक्ति जागृति हेतु पद्मश्री फुलबासन यादव को राजनांदगांव रत्न का सम्मान सांसद संतोष पांडे तथा 21 सामाजिक व धार्मिक सेवा संस्थाओं द्वारा प्रदान किया गया। संस्कारधानी के नौ प्रतिभाओ का भी सम्मान किया गया।

पत्रकारिता सेवा हेतु सूरज बुद्धदेव,धार्मिक सेवा में राकेश ठाकुर शनिधाम, मानव धर्म सेवा हेतु गुरमुख दास वाधवा, चिकित्सा सेवा में डॉ नरेंद्र गांधी, आत्मनिर्भरता क्षेत्र में रसिका टेंबूलकर, नारी समूह व्यापार प्रोत्साहन हेतु श्रीमती हेमलता वर्मा, जैविक कृषि प्रोत्साहन हेतु धनेशवरी मंडावी,आर्थिक शक्ति जागृति हेतु जनिया साहू का सम्मान किया गया ।

