राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण : पूर्व आईएएस शैंकी बग्गा ‘पथ संचलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, बने भगवा ध्वजवाहक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण : पूर्व आईएएस शैंकी बग्गा ‘पथ संचलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, बने भगवा ध्वजवाहक

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 2 अक्टूबर। विजयादशमी के शुभ अवसर पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राजनांदगांव किल्लापारा बस्ती के द्वारा आयोजित ‘पथ संचलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व आई.ई.एस अधिकारी शैंकी बग्गा भगवा ध्वज का ध्वजवाहक बने।

भगवा ध्वज का ध्वजवाहक बनकर उन्होंने संकल्प लिया कि, अपना जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए और समाज में अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित होके काम करूंगा।

नगर निगम के बलरामदास टाउनहॉल में पूजनीय महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया और स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता पखवाड़े में उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Chhattisgarh