गांजा तस्कर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : 50 लाख से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने करवाया फ्रिज

गांजा तस्कर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : 50 लाख से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने करवाया फ्रिज

जशपुर(अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने गांजा तस्कर रोहित यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्करी से बनाई गई 50.64 लाख की संपत्ति को पुलिस ने फ्रिज करवाया है। सफेमा कोर्ट मुंबई के माध्यम से पुलिस ने आरोपी की संपत्ति को फ्रिज करवाया है।

इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आदतन अपराधी, चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जाम झोर निवासी कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की, गांजा तस्करी से अवैध रूप से कमाई गई, मकान, गाड़ी , सहित 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को सक्षम अधिकारी व प्रशासक कोर्ट (SFEMA) के आदेश पर जब्त कर, फ्रिज कराया गया।

कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव आदतन गांजा तस्कर है, उसके खिलाफ वर्ष 2013 में भी चौकी कोतबा में 13 किलो ग्राम गांजा तस्करी के मामले में 20(B) एन डी पी एस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।

रोहित यादव को सिटी कोतवाली अंबिकापुर पुलिस के द्वारा भी वर्ष 2017 में 23.630 किलो ग्राम गांजा की तस्करी करते व व 2023 में 82 किलो ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था, जहां भी पुलिस के द्वारा रोहित यादव के खिलाफ 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

मामले में एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा स्वापक औषधि तथा मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 68 के परिपालन में कुख्यात तस्कर रोहित यादव को चिन्हित कर, उसके खिलाफ SAFEMA के तहत कार्रवाई के लिए जांच हेतु एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल को निर्देश किया।

तस्कर रोहित यादव की घर संपत्ति, वाहन, व उसके तथा उनके परिजनों के विभिन्न बैंकों में स्थित खातों की जांच की गई, जो कि कुल संपत्ति 50 लाख रु से अधिक की निकली।

रोहित यादव के खिलाफ उसकी अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के सनपहरण हेतु एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल के द्वारा जांच कर रिपोर्ट सक्षम अधिकारी एवं प्रशासक (SA FEMA) कोर्ट मुंबई को प्रेषित किया गया था। जहां तस्कर रोहित यादव को दो बार अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन वह SAFEMA कोर्ट में अपना पक्ष रखने में असमर्थ रहा।

SAFEMA कोर्ट के द्वारा अभियुक्त रोहित यादव के मकान, 1स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोटर साइकल व 01 स्कूटी सहित कुल 50 लाख 64 हजार, 653 रुपए कीमत की संपत्ति को 68(f)(1)NDPS act 1985 के तहत जप्ती/फ्रीजिंग हेतु अंतरिम आदेश जारी किया गया है।

ज्ञातव्य है कि इस प्रकार की पूरे सरगुजा रेंज में , जशपुर पुलिस के द्वारा , जिले में यह दूसरी कार्यवाही है। इसके पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जशपुर पुलिस के द्वारा मार्च 2025 में थाना बागबहार क्षेत्र ग्राम हल्दी झरिया निवासी कुख्यात तस्कर हीराधर यादव के खिलाफ पुलिस ने SAFEMA के तहत कार्यवाही की थी, व उसके घर वाहन सहित 1,38,82,134 रु (एक करोड़ अड़तीस लाख, बयासी हजार एक सौ चौंतीस रु) की संपत्ति को फ्रिज कराया गया था।

Chhattisgarh