मुस्लिम युवक ने किया शिव मंदिर के पास पेशाब : गुस्साए लोगों ने मुस्लिम बस्ती में किया पथराव, आरोपी गिरफ्तार

मुस्लिम युवक ने किया शिव मंदिर के पास पेशाब : गुस्साए लोगों ने मुस्लिम बस्ती में किया पथराव, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिव मंदिर के पास पेशाब किया है। जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना से नाराज लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Chhattisgarh