गीदम, जिला दंतेवाड़ा (अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर ।
अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र के संभावनाएं एवं ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए वर्ल्ड स्पेस विक एसोसिएशन (विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ) ह्यूस्टन, टेक्सास, यूएसए द्वारा वर्ष 2025 के लिए विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का विषय “लिविंग इन स्पेस” (अंतरिक्ष में रहना) चयनित किया गया है।
यूनिवर्सल साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन काउंसिल – इंडिया (यूनिवर्सल विज्ञान, तकनीकि एवं नवाचार परिषद – भारत) संस्था के प्रमुख अमुजुरी विश्वनाथ को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भारत में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2025 कार्यक्रम आयोजन करने का मौका प्राप्त हुआ है।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा केंद्र एवं ओडिशा में कोटपाड़ केंद्र से केवल एक मात्र आयोजक अमुजुरी विश्वनाथ को विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ हयूस्टन, टेक्सास यूएसए द्वारा भारत समेत विश्व स्तर पर कार्यक्रम का संचालन करने हेतु आधिकारिक पुष्टि मिली है।
यूनिवर्सल विज्ञान, तकनीकि एवं नवाचार परिषद -भारत संस्था के व्यवस्थापक व प्रमुख तथा स्पेस फाउंडेशन कोलोराडो यूएसए के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संपर्क अधिकारी अमुजुरी विश्वनाथ ने जानकारी दिया कि कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा), स्पेस फाउंडेशन कोलोराडो यूएसए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ, अंतरिक्ष शिक्षा अनुसंधान एवं विकास संथा, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन, ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया और 100 से अधिक देशों ने इस कार्यक्रम आयोजित में जुड़े हैं।
2025 के लिए वर्ल्ड स्पेस विक एसोसिएशन (विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ) ह्यूस्टन, टेक्सास, यूएसए के साथ लॉकहीड मार्टिन, यूटलसैट ग्रुप, यूएलए, जीईसी, जनरल डायनामिक्स मिशन सिस्टम्स, एयरबस, विआसट, गईया होराइजंस ने मुख्य प्रायोजित है।

आधिकारिक साझेदार के रूप में संयुक्त राष्ट्र आउटर स्पेस कार्यालय, इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल फेडरेशन पेरिस फ्रांस, स्पेस फाउंडेशन कोलोराडो यूएसए, स्टेम नेक्स्ट, स्मिथसोनियन, मून विलेज एसोसिएशन, एस्टेरॉयड फाउंडेशन लक्जनबर्ग, स्टेलर लैब, डब्लूआईए, एसआईए, स्पेस जेनरेशन एडवाइजरी काउंसिल ऑस्ट्रिया ने कार्यविधि है।
अमुजुरी विश्वनाथ ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि विद्यार्थी, शिक्षक, वैज्ञानिक, अंतरिक्ष उत्साही, पत्रकार, उद्यमी, आम जनता और सामुदायिक संगठन के लिए विभिन्न विषय पर वेबिनार, सम्मेलन, प्रतियोगिताएं, पुरस्कार का एक हफ्ता कार्यक्रम 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजन किया जारहा है।
प्रतियोगिता एवं प्रोजेक्ट प्रविष्ठियां भेजने का अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखा गया है। लोगों को अंतरिक्ष विज्ञान, स्पेस मिशन, पृथ्वी निकट वस्तुओं, सैटेलाइट, रॉकेट्री, वातावरण के बारे में निःशुल्क प्रशिक्षण, जानकारी एवं मौका देना तथा जागरूक करना यह क्रार्यक्रम का उद्देश्य है।

