शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान सम्पन्न

शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान सम्पन्न

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) , 4 अक्टूबर।
शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव में सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 3 अक्टूबर) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस क्रम में आज महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर से गुटखा, पाउच, पॉलिथीन जैसी गंदगी को हटाया गया तथा खरपतवार  का उन्मूलन किया गया। अभियान में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती निर्मला उमरे ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

सेवा पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वृक्षारोपण, स्वच्छता, जागरूकता रैली और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम शामिल थे।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री रवि सिन्हा ने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है। हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।”

सेवा पखवाड़े का समापन 3 अक्टूबर को हुआ।

Chhattisgarh