श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन आज जयपुर में…. अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस भूरट करेंगे…

श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन आज जयपुर में…. अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस भूरट करेंगे…

जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। प्रवचन प्रभाकर,वाणी के जादूगर, संयम सुमेरु, नानेश पट्टधर जैनाचार्य श्री विजयराज जी म.सा.संध के श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ
का 03दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस राजू भाई भूरट की अध्यक्षता में सूबे की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में आज होगा।
संघ के 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं जयपुर पहुंचकर अधिवेशन समारोह के साक्षी होंगे।अधिवेशन की तैयारियों में संघ के संरक्षक श्री प्रदीप गुगलिया के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवम समर्पण भावों से जुटे हुए हैं।
संघ के राष्ट्रीय नेताओं का लगेगा जमाघट…
जयपुर संघ के श्री सुनील जैन एवम श्री अमित चौरडिया ने बताया कि अधिवेशन में शिरकत करने हेतु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस श्री राजू भाई भूरट,महामंत्री वीरेंद्र जैन,पूर्व अध्यक्ष श्री हेमंत कोठारी, श्री नेमीचंद कोठारी, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र कर्णावट,पूर्व महामंत्री श्री जवरीलाल बोहरा,श्री शांतिलाल कोठारी,श्री नरेंद्र कोठारी महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी,महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा शानू जैन मुंबई सहित संघ के संरक्षक,पूर्व अध्यक्ष,पूर्व महामंत्री सहित राष्ट्रीय नेताओं का जयपुर में जमघट लगेगा।
श्री विजय गुरुदेव,संत एवं सती मंडल के होंगे प्रवचन
जयपुर संघ संरक्षक श्री प्रदीप गुगलिया ने बताया कि आज 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर से आयोजित इस तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने वाले श्रावक श्राविकाओं को जयपुर में चातुर्मास हेतु विराजित प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य श्री विजयराज जी म.सा. संत एवम साध्वी मंडल के दिव्य सानिध्य सहज ही मिलेगा।
साथ ही गुरु भगवन्तों के प्रवचनों व ज्ञान एवम तत्व चर्चा का लाभ भी श्रद्धालुओं को मिलेगा।
श्रद्धालुओं का जयपुर पहुंचने का सिलसला लगातार जारी…
संघ महामंत्री श्री नवीन लोढ़ा ने बताया की अधिवेशन में शिरकत करने हेतु शनिवार सवेरे से ही देश के अलग अलग भागों से संघ प्रमुखों सहित संघ सदस्यों के विशेष दलों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी श्री राजू भाई भूरट,संघ के पूर्व अध्यक्ष संघ संरक्षक श्री हेमंत कोठारी,महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्राविका लीला कोठारी संघ महामंत्री श्री विरेन्द्र जैन सहित अनेक संघ प्रमुख गुरु चरणों में जयपुर पहुंच चुके हैं।
देश के सुदूर क्षेत्रों से आने वाले संघ के राष्ट्रीय प्रमुखों एवम संघ सदस्यों के आवास प्रवास की समुचित व्यवस्था हेतु स्थानीय संघ ने विभिन्न सामाजिक धार्मिक भवनों में की गई है।संघ के सेवा समर्पित सदस्यों की एक विशेष टीम आवास व्यवस्था समिति के श्री अमित चौरडिया के नेतृत्व में 24 घंटे तक आवास प्रवास की समुचित व्यवस्था में जुटी हुई है।
चिंतन शिविर को सम्बोधित करेंगे श्री विजय गुरुदेव..
संघ अध्यक्ष श्री महेश दस्सानी ने बताया कि त्रिदिवसीय अधिवेशन के पहले दिन आज 05 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे जैनाचार्य विजयराज जी महाराज की पावन निश्रा में संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों,
क्षेत्रीय पदाधिकारियों, स्थानीय संघ अध्यक्ष एवम मंत्री का चिंतन शिविर आयोजित होगा।
इस चिंतन शिविर को नानेश पट्टधर जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरुदेव संबोंघित करेंगे।
रात्रि में सामूहिक प्रतिक्रमण के बाद राष्ट्रीय संघ,महिला,मंडल,युवा संघ की अलग अलग बैठक आयोजित होगी।


वीर परिवार का बहुमान कल होगा
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र जैन ने बताया की कल 06अक्टूबर को सवेरे 09 बजे श्री विजय गुरुदेव की धर्म देशना होगी।
दोपहर 01 बजे संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की सयुंक्त बैठक होगी। जिसमें श्रावक संघ,युवा संघ व महिला संघ के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य भाग लेंगे।


रात्रि प्रतिक्रमण के बाद 08 बजे संघ का खुला अधिवेशन का प्रथम सत्र होगा इस सत्र में सयंती वर्ग के परिवारजनों एवम विगत एक साल के दौरान जैन भगवती दीक्षा लेने वाले परिवार के वीर माता पिता एवम अन्य परिवार जनों के साथ संघ के नवरत्नों का बहुमान एवम अभिनंदन किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज रत्न श्री राजूभाई भुरट करेंगे।


संघ की अभिनव पहल
संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेमीचंद कोठारी ने एक जानकारी में बताया की इस अधिवेशन में संघ ने एक अभिनव पहल की है जिसके तहत संघ के प्रमुखों, पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय एवं स्थानीय संघ प्रमुखों का आपसी परिचय कराया जाएगा। इस परिचय चर्चा से संघ का मुख्य ध्येय सभी सदस्यों एवम संघ प्रमुखों को सीधा जोड़ना होगा।


मुख्य अधिवेशन एवम गुरुदेव का दिव्य महामांगलिक 07 को…
संघ के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र कर्णावट एवम श्री हेमंत कोठारी ने बताया की संघ का मुख्य राष्ट्रीय अधिवेशन 07 अक्टूबर को सवेरे 09 बजे तिलक मार्ग स्थित नवकार भवन में होगा। जिसमे संघ के उन्नयन एवम विकास पर गहन विचार विमर्श होगा। दोपहर 02 बजे जैनाचार्य प्रवर का विशेष उद्बोधन एवं दिव्य महा मांगलिक होगा ।

महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा लीला कोठारी, श्रावक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत कोठारी एवम महिला मंडल की निर्मला बुलिया जयपुर पहुंचे


प्रकाश जैन
एक्सप्रेस न्यूज चैनल

Chhattisgarh