रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड नाटक के माध्यम से यात्रियों को किया जागरूक

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड नाटक के माध्यम से यात्रियों को किया जागरूक

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर । रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर मंडल द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड नाटक के माध्यम से यात्रियों को जागरूक करने के सम्बंध में ।

भारतीय रेलवे आज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ- साथ लोगो की सफल यात्रा के लिए लाईफ लाईन की भूमिका निभा रही है। रेलवे के माध्यम से प्रतिदिन लाखो की संख्या मे यात्री भारत के एक स्थान से दुसरे स्थान तक यात्रा करते है ।
रेलवे सुरक्षा बल रेलवे का शस्त्र बल होने के कारण रेल संपत्ती की सुरक्षा के साथ साथ रेल यात्रीयो की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

इसी क्रम में आज दिनाँक-03.10.2025 को श्री दीप चंद्र आर्य/ मंडल सुरक्षा आयुक्त्/रेसुब/द.पू.म.रे./ नागपुर मंडल के मार्गदर्शन मे नागपुर मंडल के राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पर RPF नागपुर मंडल की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल्वे सुरक्षा बल का सतत विकास के साथ ही स्थापना से लेकर रेल्वे में विभिन्न प्रकार के अपराध जैसे- TOPB, NDPS, रेल्वे सम्पत्ति की चोरी , रेल्वे में गंदगी फैलाना, महिला के लिए आरक्षित डिब्बा में यात्रा करना, बिना उचित कारण चैन पुल्लिंग करना, रेल पटरी को पार करना, ज्वलनशील पदार्थ एवं पटाखे रेल्वे गाड़ी में ले जाना, रेलगाड़ी में पथराव करना, अनाधिकृत खाद्य सामग्री बेचना, रेल परिचालन बाधित करना, अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कार्रवाई इत्यादि रेल्वे अधिनियम के तहत अपराध है, के सम्बंध में यात्रियों को जागरूक करते हुए RPF द्वारा मेरी सहेली के साथ ही विभिन्न प्रकार के चलाये जाने वाले ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई ।

  रेलवे सुरक्षा बल आम जनता से व सभी सम्मानित नागरिको से अपील करता है कि ट्रेन एवं रेल्वे परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के पाये जाने  पर इसकी सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे सुरक्षा बल थाना,शासकीय रेल पुलिस थाना  या अन्य कार्यरत रेल कर्मचारियो को अथवा रेल मदद टोल फ्री नम्बर 139 पर दें जिससे रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य  रेलवे नागपुर मंडल के द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर उचित वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जा सके ।
Chhattisgarh