जैन भगवती दीक्षा लेंग धर्मनिष्ठ सुश्रावक रतनलाल गोलछा राजनांदगांव निवासी

जैन भगवती दीक्षा लेंग धर्मनिष्ठ सुश्रावक रतनलाल गोलछा राजनांदगांव निवासी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर । गोलछा परिवार की अनंत पुण्यवाणी से गणाधिपति श्री शांतिमुनि जी म. सा. के शुभ आशीर्वाद से नानेश पट्टधर, जिनशासन के गौरव,संयम सुमेरू प्रज्ञानिधि आचार्य प्रवर १००८ श्री विजयराज जी म.सा. आदि ठाना के पावन सानिध्य में ….
अपने जीवन के अंतिम अमूल्य समय को सार्थक करते हुए जैन भगवती दीक्षा आज दोपहर को धर्मनिष्ठ सुश्रावक
श्री रतनलाल गोलछा (दनिया वाले) राजनांदगांव निवासी लेने जा रहे है।


आज आपकी दीक्षा नवकार भवन तिलक नगर जयपुर में संपन्न होगी। कल ही आप एवं पारिवारिक जन आचार्य श्री के दर्शनार्थ जयपुर के लिए रवाना हुए एवं आज आचार्य श्री से चर्चा कर एवं परिवार के सदस्यों की अनुमति के पश्चात आपने दीक्षा अंगीकार करने का संकल्प लिया !
आचार्य विजयराज जी म सा ने आपको
अनुमति प्रदान कर दी एवं दीक्षा भी दोपहर में कराने का समय घोषित कर दिया।


आज छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में शांत क्रांत संघ और जैन समाज आपके इस संकल्प की बहुत बहुत अनुमोदना कर रहा है!
आपके संयम के उच्च भावों को बारम्बार नमन एवं शुभकामना व्यक्त करते हुए आपकी आगामी संयमी यात्रा के के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है !

Chhattisgarh