रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के पूर्व नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी को बिहार चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। तीनों नेता बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


