रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) और राजस्व विभाग ने ग्राम टेमरी में अवैध निर्माणको बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है।
यहां लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग की कार्रवाई चल रही थी। शिकायत मिलने के बाद इस पर एक्शन लिया गया है।
SDM नंद कुमार चौबे ने कहा कि टेमरी में अवैध प्लाटिंग की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। जिसके बाद राजस्व विभाग ने सुबह अपनी टीम भेजी और अवैध निर्माण को हटवाया।
राजधानी में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए राजस्व विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अवैध प्लाटिंग और कब्जे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

