“रोटी दिवस” पर नगर के हर डेरे पर पहुंचाई रोटी, स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला पर रोटियों पहुंचाने वालों का उमड़ा सैलाब

“रोटी दिवस” पर नगर के हर डेरे पर पहुंचाई रोटी, स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला पर रोटियों पहुंचाने वालों का उमड़ा सैलाब

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) । ,05 अक्टूबर
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)

कौमी एकता के प्रतीक एकम आसरा ट्रस्ट….
कोमी एकता के प्रतीक एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को ब्यावर शहर के सभी डेरो मे जाकर हर जरुरतमंद लोगो को भोजन करवाया गया।
आज सवेरे से ही स्टेशन रोड स्थित बिदाम देवी धर्म शाला में ब्यावर शहर के हर घर से 4 रोटी देने वालों का सैलाब उमड़ा हर घर से आई रोटी के सहयोग से रोटी दिवस मनाया गया।
मुक पशु पक्षियों की भी की गई सेवा…
एकम आसरा ट्रस्ट को चलते हुये 10 साल पुरे हुए उसे आज एक उत्सव के तौर पर पूरे उत्साह उमंग के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस बार के रोटी दिवस में इंसानों के साथ साथ जीवो (गाय, पक्षी, वानर, स्वान, बतख, कीड़े मकोड़े, मछली) और सभी प्राणी के लिए भोजन एवं अन्न की सेवा की गई। गायों के लिए चारा व गौशाला में हरे चारे का खिलाकर गौमाता की सेवा की गई। पक्षीयो के लिए मक्की, ज्वार और बाजरा, बतखो के लिए ब्रेड, कीड़ी के लिए कीड़ी नगरा, वानर के लिए फ्रूटस और रोटी, मछली के लिए दाना, ब्रेड एवं आटा आदि सेवा कार्य किये गए।
भोजन के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर डेरों हेतु रवाना किया…
श्रीसीमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामनारायण डाणी व ब्यावर वासियों के सहयोग से बिदामी देवी धर्मशाला से हरी झंडी दिखा कर भोजन के वाहनों को रवाना किया।विभिन्न डेरो जैसे देलवाडा रोड़,
अजमेर रोड, सेन्दडा रोड आदि स्थानों पर जाकर उन्हें बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया।
संस्था का ध्येय,कोई भूखा ना सोए…
रोटी दिवस का उद्देश्य है कि कोई भूखा ना सोए इसी उद्देश्य के साथ आज एकम आसरा टीम ने ब्यावर शहर के विभिन्न जरूरतमंदों को के साथ रोटी डे मनाया।
रोटी दिवस पर नगर के इन सेवार्थियों इन्होंने दी सेवा…
रोटी दिवस पर सेवा देने वालों में आर एन डाणी, सतपाल सिंह सोनी, अनिल तुनगारिया, हरि गोपाल शर्मा, रोनक श्रीश्रीमाल, दुष्यंत देवड़ा, अभिलाष सांचौरा ,कैलाश फुलवारी, विकी सेन,अजय सामरिया, जतिन
आसवानी,विजय् साहु, जितेन्द्र जैन,आकाश पालडिया, ब्रिजेश साहु,संजय घीया, बृजमोहनसोनी, विजय तिलोकानी, अरुण भारद्वाज,दिलीप जैन,राजेश खंडेलवाल, मनीष जैन, नितेश लोढ़ा, राज बंसल ,पीयूष रांका,चेतन, राजू भाई सेठिया,पारस संचेती, हस्तीमल संचेती, रमेश बाकलीवाल, रमेश खटोड, संजय चौरडिया, रजत श्रीश्रीमाल,अविनाश, राम पंजाबी, गुरमुखउत्तम चंदानी, भगवान सिंह, चंद्र प्रकाश, विनोद, इंद्र गहलोत, रमेश पालरिया, पवन, संजय, पप्पू, राधेश्याम, सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, प्रवीण मकाना,आकाश, ऋषभ ,मनोज, वैभव गोयल, अर्पित जोशी, निलेश, पुरूषोतम, राधेश्याम, घीसुलाल जोशी आदि का सहयोग रहा।
वहीं विभिन्न संस्थाओ में बाबा रामदेव भंडारा समिति, लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, दिगम्बर जैन, उमेद शिखर परिवार, ब्यावर व्यापार संघ, नारी जन जागृति संघठन, केसरगंज महिला मंडल, उत्सव मंच, सहेली क्लब जीतो यूथ,ओस्तवाल मनियार फाउंडेशन, व श्री सहेली क्लब सीमेंट व सर्वधर्म कबूतर दाना आदि का सहयोग रहा।
महिला शक्ति ने भी निभाई अपनी सहभागिता…
महिलाओं मै रेणु ,खुशबू ,संगीता, पुष्पा देवी, रेणुशर्मा,शशिबाला सोलंकी,जागृति,प्रियंका,सारिका,रोशनी,सीमा,संगीता, मधु आमेटा, बिना नाहर , बिमला डागा, राजश्री, अंशु तिवारी, अर्चना नागर, मधु, अमित,ऋतु , कंचन,विधा,नीलू,सविता,खुशी,पूर्वी,हेमलता शर्मा, सुनीता, लक्ष्मी, स्वेता, प्रीति, शोभा, लता , ममता गुप्ता, सावित्री देवड़ा,ममता जलवाल, राजरानी, कोमल खत्री, संगीता, इंदु व्यास , कृतिका सीमा, भाविका, खुशी, वंदना, प्रियंका,चांदनी, मुस्कान, राजश्री, टीना , अंशु , कशिश, राधिका, श्वेता, अंजू,विमला,निर्मल, मंजू भुत्ररा , निशा, राजकुमारी, सुप्रिया, रिंकी, रश्मि, रीना, नेहा पूजा , लक्ष्मी भारद्वाज, रेणु सोनी, मोनिका गोयल, रीता गंगवाल,पिंकी जैन, मधु गंगवाल, सरोज अवंती, भारती, सीमा, हीरा, सविता पाटनी, पुष्पलता व बड़ी हवेली से आरती बाई, शब्बीर बाई ,तमन्ना बाई ,मेघा बाई, मोनिका बाई, इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया एवं आम जनता का सहयोग रहा व अंत मे सतपाल सोनी व रौनक श्रीश्रीमाल एकम आसरा टीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एक्सप्रेस न्यूज चैनल

Chhattisgarh