अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। भाजपा पार्षद सुशांत घोष सहित 14 घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने पार्षद सहित 4 किराएदारों के मकान निशान बनाया हैं। चोरों ने लैपटॉप, टीवी, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज की सामने आया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने घरों में घुसकर लैपटॉप, टीवी, नगद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। आज सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने ताले टूटे देखे तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलाहल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

