जग में सिद्ध गुरूणी महान, आओ मिलकर करें हम सभी गुणगान
गुरूणी सिद्ध जयंति महोत्सव के समापन पर गुणानुवाद सभा में उमड़े श्रावक श्राविकाएं
सूरत(अमर छत्तीसगढ) ,5 अक्टूबर। श्रमण संघीय आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी एवं राजस्थान प्रवर्तिनी साध्वी शिरोमणी परम पूज्या सद्गुरूवर्या श्री यशकंवरजी म.सा.,आध्यात्म साधिका समतामूर्ति परम पूज्या सद्गुरूवर्या श्री सिद्धकंवरजी म.सा. की सुशिष्या संयम साधिका श्री संयम प्रभाजी म.सा. के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गोड़ादरा के तत्वावधान में महावीर भवन में चातुर्मास ‘‘शुद्धता से सिद्धालय की ओर’ के तहत पूज्य सद्गुरूवर्या श्री सिद्धकंवरजी म.सा. की 82वीं जन्म जयंति के अवसर पर पांच दिवसीय गुरूणी सिद्ध जयंति महोत्सव का समापन रविवार को गुणानुवाद सभा के साथ हुआ।
इस आयोजन में पूज्य सिद्धकंवरजी म.सा. के प्रति असीम श्रद्धा एवं आस्था रखने वाले सैकड़ो श्रावक श्राविकाएं देश के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल होने पहुंचे।
सद्गुरूवर्या का गुणगान करते हुए साध्वी मण्डल से लेकर श्रावक-श्राविकाओं तक ने मन के भाव जाहिर किए ओर कहा कि ऐसी महान गुरूणी मैया के गुणों को शब्दों से बयां करना सहज नहीं है उनका जितना गुणगान करे कम होगा।

समारोह में उस समय हर्ष-हर्ष के जयकारे गूंजायमान हो उठे जब घोषणा की गई कि संयम साधिका श्री संयमप्रभाजी म.सा. को आचार्य शिवमुनिजी म.सा. द्वारा श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से ‘‘सिद्ध चन्द्रिका’’ पदवी से अलंकृत किया जा रहा है।
आचार्यश्री द्वारा अलंकरण पत्र के साथ भिजवाई गई आदर की चादर भी साध्वी संयमप्रभाजी म.सा. को समर्पित की गई।
गुणानुवाद सभा में महासाध्वी संयमप्रभाजी म.सा. ने सद्गुरूवर्या सिद्धकंवरजी म.सा. का स्मरण करते हुए कहा कि उनका एक भी गुण हमारे अंदर आ जाए तो जन्म जयंति मनाना सार्थक हो जाएगा। हमे स्वयं के गुणों की प्रशंसा करने की बजाय दूसरों की गुणों की तारीफ भी करनी चाहिए।
परिवार,संघ,समाज में किसी के मन में वैराग्य की भावना जागृत हो तो दीक्षा लेने में हमे कभी अंतराय नहीं देनी चाहिए। शाश्वत सुख संसार में नहीं संयम लेेकर ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महान संत साध्वियों की जयंतियां हमे प्रेरणा प्रदान करती है कि हम उनके गुणों को अपने जीवन में अंगीकार करें।
श्री महावीर जैन कन्या मण्डल एवं श्री वर्द्धमान जैन नवयुवक मण्डल द्वारा पूज्य गुरूणी मैया सिद्धकंवरजी म.सा. की बाल अवस्था से लेकर संयम अंगीकार करने तक के जीवन पर संवाद रूप में प्रस्तुति दी गई।
इसमें बताया गया कि बालिका नंदकंवर के जीवन में जब पूज्य भूरालालजी म.सा. एवं सद्गुरूवर्या यशकंवरजी म.सा. आदि का सानिध्य मिला तो किस तरह वैराग्य भाव जागृत हुए ओर संयम अंगीकार किया।
चंदनबाला महिला मण्डल की ओर से भी मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मधुर व्याख्यानी श्री शशिप्रभाजी म.सा. एवं स्वाध्यायशीला साध्वी श्री किरणप्रभाजी म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
गोड़ादरा श्रीसंघ ने साध्वी मण्डल को किया विभिन्न पदवियों से अलंकृत
धर्मसभा में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गोड़ादरा श्रीसंघ की ओर से महासाध्वी मण्डल द्वारा की जा रही जिनशासन प्रभावना एवं चातुर्मासिक धर्म सेवा की अनुमोदना करते हुए अलग-अलग पदवियों से अलंकृत करने की घोषणा की गई।
गोड़ादरा श्रीसंघ द्वारा महासाध्वी संयमप्रभाजी म.सा. को गुजरात कोकिला, महासाध्वी किरणप्रभाजी म.सा. को स्वाध्याय शिरोमणी एवं महासाध्वी शशिप्रभाजी म.सा. को सरस व्याख्यानी अलंकरण से अलंकृत करने की घोषणा की गई।
अलंकरण के साथ पूज्य गुरूणी मैया को आदर की चादर भी समर्पित की गई। इस दौरान अनुमोदना के जयकारे भी गूंजायमान होते रहे। दक्षिण गुजरात ग्रम्या संघ ने भी अनुमोदना की।
देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रावक श्राविकाएं
समारोह में श्रीसंघों के साथ भीलवाड़ा,मुंबई, नीमच, कदवासा,लाखोला,बेंगू, चांदरास, सांगानेर, व्यारा, चिखली, चलथान, ब्यावर, बारड़ोली सहित कई स्थानों से श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी शांतिलाल, मुकेशकुमार, दीपककुमार, यशकुमार, प्रियांश नाहर परिवार पाटन वाले रहे। संचालन सम्पतराजजी गुगलिया जसनगर वालों ने किया। अतिथियों का स्वागत बहुमान महावीरकुमारजी हैप्पीकुमारजी नाहर परिवार परा वालों ने किया।
समारोह सम्पन्न होने पर गौतम प्रसादी का आयोजन भी किया गया। पांच दिवसीय गुरूणी सिद्ध जयंति महोत्सव को सफल बनाने में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं ट्रस्ट गोड़ादरा के साथ श्री चंदनबाला महिला मण्डल, श्री वर्धमान जैन नवयुवक मण्डल, श्री सुंदरी जैन बहु मण्डल, श्री महावीर जैन कन्या मण्डल, श्री नवकार विहार सेवा, श्री महावीर ज्ञान वाटिका आदि संगठनों के सदस्यों का भी सक्रिय सहयोग एवं योगदान रहा।
मीडिया प्रभारी
राजकुमारी खाब्या
सम्पर्क-
हिम्मतसिंह खाब्या,अध्यक्ष
मो.9824177502
महावीरप्रसाद नानेचा,मंत्री
मो.8320836615
शांतिलाल नाहर,ट्रस्ट अध्यक्ष
मो.7777955779
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, गोड़ादरा, लिम्बायत, सूरत
प्रस्तुतिः निलेश कांठेड़, अरिहन्त मीडिया एंड कम्युनिकेशन,भीलवाड़ा

