ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ), 06अक्टूबर । डॉ मौर्य के प्रभावी नेतृत्व में हुआ शिविर…
ब्यावर जिले का उत्कृष्ट डॉ. मौर्य आँखों के अस्पताल ब्यावर एवं महावीर इंटरनेशनल डायमंड के सयुक्तं तत्वाधान में प्रदेश के ख्यातनाम वरिष्ठ फैको सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य के कुशल एवम प्रभावी नेतृत्व में अहमदाबाद के प्रतिष्ठित डॉ. मेहुल आर पटेल, कॉनिया स्पेशलिस्ट, डॉ. मेधा एम पटेल रेटिना स्पेलिस्ट, डॉ. श्रीगोपाल गुर्जर एमडी फिजीशयन एवं डायबिटोलोजिस्ट एवं डॉ सी.एल. परिहार ने रविवार को जिला ब्यावर में निःशुल्क मोतियाबिन्द एवं डायबिटीज एवं हृदय रोग परामर्श शिविर लगा कर आस-पास गांव के 150 शहरी एवं ग्रामिणों का निःशुल्क ऑखों डायबिटीज एवं हृदय रोग की जांच की गई।
अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉ ने शुगर रोग से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, दिए कारगर टिप्स…
अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉ. मेघा एम पटेल,रेटिना स्पेशलिस्ट ने डायबिटीज एवं हृदय रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस रोग से क्या क्या होता है एवं किस तरह से बचाव एवं किस तरह इसका उपचार किया जा सकता है।
डॉ मेधा ने बताया कि शुगर अधिक एवं अनिंयत्रित होने से शरीर में सबसे पहले ऑख के पर्दे एवं किडनी पर असर आता है और इससे धुंधला दिखना काले धब्बे, अचानक दृष्टि कम होना, पर्दा गिरना, पर्दे की रक्त नली में रूकावट, आदि बिमारिया हो सकती है।
इस कारण शुगर के मरीजों को ऑख के अस्पताल में प्रत्यके 06 माह में अपनी आँखों की सामान्य जांच कराते रहना चाहिए एवं इसका इलाज आँख में लेजर, सूजन का इंजेक्शन आदि से इलाज किया जा सकता है।

शिविर में इन्होंने दी अपनी
सेवाएं एवं सहभागिता..
डॉ. मौर्य आँखों के अस्पताल के द्वारा इस शिविर को सफल बनाने में महावीर इंटरनेशल डांयमण्ड के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ सरंक्षक वीर सुरेश रांका,सचिव *वीर आशीष डोसी, सहसचिव *वीर नंदकिशोर राठी*, उपाध्याक्ष *वीर गौतम कुमठ* सह उपाध्याक्ष वीर संजय चौरड़िया, सह कोषाध्यक्ष वीर गणेशमल पीपाड़ा, कार्यक्रम संयोजक वीर अश्विन नाहर, वीर कमल खाब्या,वीर हेमचन्द सिघंवी,वीर प्रीतम तातेड़, वीर डॉ. सीएल परिहार वीर मनोज गोयल, वीर, वीर सुनील संचेती, वीर बहादुर मल कांकरिया, श्री माणक राम सिंगारिया एवं श्री सत्यनाराण भटूट एवं डॉ. मौर्य अस्पताल की अनुभवी टीम ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार

