राजनांदगांव के मुमुक्षु रतनलाल जी गोलछा बने श्री रत्नाकर मुनि… नानेश पट्टधर जैनाचार्य भगवन श्री विजय गुरुदेव ने दी जयपुर में जैन भगवती दीक्षा

राजनांदगांव के मुमुक्षु रतनलाल जी गोलछा बने श्री रत्नाकर मुनि… नानेश पट्टधर जैनाचार्य भगवन श्री विजय गुरुदेव ने दी जयपुर में जैन भगवती दीक्षा

जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर l

गोलछा परिवार दनिया, राजनांदगांव की असीम पुण्यवाणी से गणाधीपति परम पूज्य गुरुदेव श्री शांतिमुनि जी म. सा. के दिव्य आशीर्वाद से , नानेश पट्टधर, जिनशासन गौरव, आगम मर्मज्ञ, प्रज्ञानिधि,आचार्य भगवन , १००८ श्री विजयराज जी म.सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में ….
अपने जीवन के अंतिम अमूल्य समय को सार्थक करते हुए ग्राम – दनिया के सेठ स्व. श्री घेवरचंद जी ,माता स्व. पानी बाई जी गोलछा के सबसे छोटे, लाडले सुपुत्र श्री मान रतनलाल जी गोलछा ने रविवार दोपहर 2:30 बजे नवकार भवन जयपुर में जैनाचार्य श्री विजय गुरुदेव के मुखारविंद से जैन भगवती दीक्षा अंगीकार की ।

दीक्षा उपरांत गुरु कृपा से आपको श्री रत्नाकर मुनि जी म.सा. के नामकरण से अलंकृत किया गया।

ग्राम – दनिया निवासी आपके दोनों भाई श्री मोहन लाल जी गोलछा एवं श्री रेखचंद जी गोलछा ने अपनी नम आंखों से आपको गुरुदेव की सेवा में समर्पित किया ।
आपके तीनों पुत्र, श्री नवीन ,अमित और सुमित जी गोलछा ने पिता की आज्ञा और धर्म सहायिका श्रीमती चंद्रकांता जी गोलछा ने अपने पति की इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए दीक्षा की सहमति प्रदान की।
तीनों पुत्रों ने उदारमन से अपने पिता के दीक्षा के अवसर पर , 01 करोड़ 51 लाख रुपए की बड़ी राशि श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ उदयपुर को भेट की !

दादा श्री रतन लाल जी गोलछा का यह साहसिक निर्णय उनके
पौत्र –
विनय गोलछा, सक्षम गोलछा, उन्मेष गोलछा
पौत्री –
अनुष्का गोलछा, लब्धि गोलछा के लिए प्रेरणा का श्रोत है ।

आप की साधना, संयम और त्याग भरे जीवन यात्रा में वीर प्रभु आपको असीम शक्ति प्रदान करे !
दीक्षा महोत्सव सूबे की राजधानी जयपुर सहित देश के विभिन्न कोनो से सैकडों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं साक्षी बनें। श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने नाना गुरु,शांति गुरु विजय गुरु एवम जितेश गुरु की जय जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू भाई भूरट,महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा लीला जी कोठारी सहित अनेक संघ प्रमुखों ने शिरकत की।
आपके संयम के उच्च भावो को पुनः श्रद्धा पूर्वक नमन

Chhattisgarh